मारपीट मेंं घायल युवक की मौत से लोग आक्रोशित, रोड पर शव रख जाम कर एसपी को बुलाने पर अडिग

इसुआपुर – थाना क्षेत्र के बेला गावँ के मंतोष कुमार सिंह की मौत से नाराज ग्रामीणों ने थाना मोर के पास सएच 90 पर शव को रख सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुये मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के सामने कुछ लोगों ने मंतोष की लाठी डंडे तथा तेजदार हथियार (फरसे) से बार कर गंभीर रूप घायल कर दिया था. पुलिस वहीं खड़ी थी लेकिन हमलावर को नहीं रोक सकी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम 5 बजे इसुआपुर थाना क्षेत्र के आतानगर बेला निवासी त्रिगुणा सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार सिंह उसके चचेरे भाई व नंदकिशोर सिंह का पुत्र राहूल कुमार सिंह के साथ इसुआपुर बाजार जा रहा था तभी गांव के ही कुछ लोग पहले से घात लगाये बैठे थे. जैसे ही वे लोग मोटरसाइकिल से वहाँ पहुचे उनलोगों ने रुकने का इशारा किया. जहां इशारा वे पाकर रुक गये तभी हमलावर हमला बोल दिया. जिससे मंतोष व राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गया. यह देख स्थानीय लोग हो हल्ला मचाते हुए वहां पहुंचे ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु पीएचसी इसुआपुर ले गये. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने मंतोष को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहां शनिवार की शाम इलाज के क्रम में मंतोष की पीएमसीएच में ही मृत्यु हो गई. मौत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी को बुलाने की ज़िद पर अड़े थे. ग्रामीणों का गुस्सा इसी बात का है कि पुलिस के सामने यह घटना घटी और पुलिस मुक दर्शक बनी रही. इधर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन गुस्साये ग्रामीण उन पुलिस वालों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जो घटना स्थल पर मौजूद रहते हुए भी कुछ नहीं कर सके थे. मोके पर जदयू के बरिष्ट नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजद नेता धीरज सिंह,जिला परिषद सदस्या प्रियंका सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह,बद्रीनारायण सिंह,पूर्ब जिला परिषद सदस्य संजय सिंह, मुखिया राजकिशोर सिंह,छबिनाथ सिंह,बिजय कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मोके पर मौजूद होकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाने की कोशिश की. लेकिन वे लोग अपनी बात पर अडिग रहे.
मारपीट मेंं घायल युवक की मौत से लोग आक्रोशित, रोड पर शव रख जाम कर एसपी को बुलाने पर अडिग




Recent Comments