मढ़ौरा(सारण)नगर के धेनुकी चौक पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जदययू के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ फूल माला से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम में शामिल होने सिवान जा रहे थे । प्रदेश अध्यक्ष के साथ अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह भी साथ थे । जदयू के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह, प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू , संजय सिंह, फिरोज आलम के साथ जिला और प्रखंड के कई छोटे बड़े नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । प्रदेश अध्यक्ष ने धेनुकी चौक स्थित सरदार पटेल के स्मारक पर पुष्पाजली की । मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए, एमएलसी की सभी सीट पर जीत हासिल करेगी ।
पंचायत प्रतिनिधियों का राजग के प्रति भारी रुझान है ऐसे में सभी सीट पर राजग गठबंधन की जीत निश्चित है । इस दौरान जदयू महिला सेल से भी दर्जनों कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष का भरपुर स्वागत किया और जिन्दाबाद की नारेबाजी की ।