
◆ मत विभाजन के दौरान विपक्ष में एक मात्र सदस्य ने ही किया मतदान
दैनिक खोज खबर.तरैया (सारण)। प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के उपमुखिया गुड़िया देवी के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। उपमुखिया के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए नारायणपुर पंचायत भवन पर मुखिया व पंचायत सचिव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमुखिया गुड़िया देवी के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई, चर्चा के दौरान बहुमत होने के कारण मतदान प्रक्रिया कराई गई। मतदान के क्रम में उपमुखिया के पक्ष में साथ मत एवं विपक्ष में मात्र एक मत ही प्राप्त हुए। जिस कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होते ही उपमुखिया समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और समर्थकों ने फूल-माला पहना कर उपमुखिया गुड़िया देवी को बधाई दी। मौके पर नारायणपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार सिंह, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य कुंदन कुमार चौधरी, सुनील कुमार, लियाकत अंसारी, इंदु देवी, माया देवी, दिवाकर सिंह, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments