सालाना उर्स पर उमड़ा जायरिनों का सैलाब

#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के भगवानपुर प्रखंड के नगवा में पीर बाबा हजूर मखदूम शाह रहमतुल्लाह अलैह के रोजे शरीफ पर सालाना उर्स के मौके पर रविवार की शाम में फैजान ए औलिया कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कोने-कोने से उलेमा एवं शोरा शिरकत किए।
इस मौके पर मौलाना डॉ. मुफ्ती, अब्दुल मन्नान कादरी, पटना से मौलाना मुफ्ती सुल्तान रजा शिवानी, मौलाना गुलाम गौस कादरी, सिवान से एवं शोरा नादिर जमाली बनारसी अख्तर रजा मुजफ्फरपुरी, शिरकत की मुफ्ती अब्दुल कादिर नईमी ने बताया कि इस रमजान के पवित्र माह में कुरान नामक पुस्तक नाज़िल हुई और यह बरकत एवं रहमत वाला महीना है। इस महीने में हम सभी लोग रोजा रखते हैं और तरावीह की नमाज अदा करते हैं इस्लाम आपसी भाइचारे वह शांति का पैगाम देता है। याद रहे कि हजूर मखदूम शाह का उर्स हर साल 20 मई को मनाया जाता है, जिसमें सभी धर्म हिंदू-मुस्लिम बाबा के चौखट पर मुरादों की भीख मांगते नजर आते हैं। आसपास के लोगों ने आस्था की जगह बन गई। इस मौके पर विधायक हेम नारायण शाह ने मजार पर पहुंच कर शरीफ में दुआएं मांगी और काफी मात्रा में गांव से महिलाएं,बुजुर्ग बच्चे जियारत करने के लिए पहुंचे थे।
इस कांफ्रेंस के सदर मौलाना मंसूर आलम कोसी और अन्य लोग अब्दुल रहमान, रियाजुद्दीन अब्दुल अजीज, मोहम्मद वाजिद अली, मुन्ना मुश्ताक,़ मोहम्मद नूरैन, शाहिद रजा आरिफ रजा वगैरह शिरकत की।
——————-