केसरिया से रंजन कुमार
************************
बुघवार को केसरिया से खजुरिया जाने वाली पथ एस एच 74 पर बैंक ऑफ बड़ौदा नयागाँव के समीप एक लापरवाह मुर्गी पिकअप भान ने लखनदेव राय उम्र 60 वर्ष ग्राम रामांज्ञा को ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। और उनकी साइकिल भी टूट गयी ।उनके परिवार वाले इलाज के लिए केसरिया अस्पताल में लेकर चले गए ।साथ ही कृष्णा प्रसाद के मकान में भी ठोकर लगने से पूरी तरह छतिगरस्त हो गया जो लगभग 45000 हजार रू० का नुक्सान हुआ। पिकअप भान स०BR 06 GB 3648 पर मुर्गी उतारने वाला सोनू कुमार ने बताया कि हमलोग गोपालगंज से मुर्गी उतार कर आ रहे थे और मुजफ्फरपुर मालिक के पास जा रहे थे। गाड़ी का चालक फरार है।मौके पर केसरिया थाना के एस आई अवधेश कुमार पहुँचे और उचित कार्यवाही करने की बात कही।




Recent Comments