एमएलसी डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव का शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू

एकमा (सारण)। शिक्षकों व छात्रों की समस्याओं के सामाधान हेतु कृत्संकल्पित हूं। लोकतंत्र में संवाद का होना आवश्यक होता है। कोविड-19 को लेकर शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रभावित रहा है। चार जनवरी से कक्षा नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का कोविड-19 के प्रावधानों के तहत पढाई शुरू हुई है। इसके बाद मैंने पहले चरण में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी पांच जिलों के माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत की है। ताकि शैक्षणिक संस्थाओं की समस्याओं से अवगत होकर उनका समुचित सामाधान करा सकूं।
यह बात सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. (प्रो) वीरेंद्र नारायण यादव के गुरुवार को अपने शैक्षणिक संस्थानों में समस्याओं का जायजा लेकर उनके समुचित समाधान हेतु भ्रमण का कार्यक्रम के पहले दिन एकमा प्रखंड के नवादा स्थित प्लस टू विद्यालय के परिसर में कही।
उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं की मांग पर कहा कि नवादा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में प्रशासनिक भवन निर्माण सहित अलग-अलग महिला व पुरुष प्रसाधन का जीर्णोद्वार कराया जाएगा।
इसके पहले भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. यादव ने सारण जिले के एकमा प्रखंड के अम्बिका दादा हाईस्कूल छित्रवलिया से किया। इसी क्रम में उन्होंने अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकमा के अलावा परसागढ, नवादा, असरसन व प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनौत में पहुंच कर नियोजित शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, भवन आदि सहित शैक्षणिक समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से छात्र-छात्राओं से प्रयोगशाला में प्रायोगिक उपकरणों व प्रयोगों का समुचित ज्ञान देने हेतु बल दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने नवादा, अतरसन व बेनौत स्कूलों में कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के परीक्षण नियंत्रक विद्यासागर विद्यार्थी ने इस सघन भ्रमण कार्यक्रम की रुपरेखा तय की है। इस दौरान प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के उद्देश्य से यह चरणबद्ध भ्रमण कार्यक्रम आगे भी चलाया जाएगा।
इस दौरान सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के परीक्षा नियंत्रक विद्या सागर विद्यार्थी, वीरेंद्र कुमार यादव, हरेराम यादव, अभिमन्यु राय, डॉ. परशुराम शर्मा, के. के. सेंगर, प्रधानाध्यापक श्रीभगवान यादव, सतीश कुमार, रमेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार राम, प्रिती प्रक्राश, पम्मी कुमारी, सोनम मिश्रा, महाश्वेता, हर्दन बाबू सिंह, प्रभाशंकर मिश्रा, अरविंद कुमार यादव, आशुतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।




Recent Comments