ईरान की तीन यूनिवर्सिटियां, दुनिया के दस बेहतरीन विश्वविद्यालयों में शामिल
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
दुनिया के दस सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों में ईरान के तीन विश्वविद्यालयों ने स्थान प्राप्त किया है।
रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान केंद्र के प्रमुख सीरूस अली दोस्ती ने कहा है कि दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की रेटिंग के केंद्र ने एक रिपोर्ट में तेहरान विश्वविद्यालय को पेट्रोलियम इंजीनियरिंग तथा निर्माण और उत्पादन क्षेत्र में, अमीर कबीर औद्योगिक विश्वविद्यालय को मेटीरियल विज्ञान और पेट्रोलियम उद्योग विश्वविद्यालय को पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के मैदान में दुनिया के दस बेहतरीन विश्वविद्यालयों में जगह दी ह
अली दोस्ती ने बताया है दुनिया भर की यूनिवर्सिटियों के शोधकर्ताओं द्वारा विश्व स्तर पर प्रकाशित होने वाली रिसर्च पर अधारित पत्रिका में लिखे गए 227 अलग अलग विषयों पर लेखों के आधार विश्वभर के विश्वविद्यालयों को रैंक दिया गया है।
इस्लामी जगत के वैज्ञानिक दस्तावेज़ केंद्र के प्रमुख मोहम्मद जवाद दहक़ानी ने भी कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि इस्फ़हान औद्योगिक विश्वविद्यालय और यज़्द विश्वविद्यालय भी टाइम्स द्वारा दिए गए रैंक के अनुसार 2017 के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में शामिल किए गए हैं।




Recent Comments