
ईद के नमाज के साथ प्रखण्ड में शांतिपूर्ण ईद का त्योंहार सम्पन्न,एसएसबी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
तरैया( सारण):16.06.2018:
प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो के मस्जिद में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गयी।जिसके साथ ही शांतिपूर्ण ईद का पर्व सम्पन्न हो गया।तरैया,शाहनेवाजपुर,गलिमापुर, पोखरेरा,अंधरबाड़ी,हरदासचक,राजवाड़ा, छोटा माधोपुर,मुकुंदपुर,रसीदपुर,फरीदपुरा आदि गाँवो के मस्जिद में शांतिपूर्ण ईद की नमाज अदा की गयी।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने एसएसबी के जवानों के साथ सभी नमाज वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।




Recent Comments