बेतिया – योगापट्टी :-तीन घर सहित घर के कीमती समान भी जल कर राख।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
योगापटटी :- प्रखंड के सेढा दोनवार गांव मे सोमवार को अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गये । ग्रामीणो की सूझबूझ से आग को और फैलने से रोका गया । जानकारी के अनुसार गांव के झुन्ना चौधरी के घर से अचानक लगी आग ने गांव के कुमरेश चौधरी व चंचल यादव का घर जलाकर राख कर दिया । इन दोनो परिवारो के घरेलू संपत्ति अनाज सहित हजारो रूपये नगद की राशि जलकर खाक मे तब्दील हो गई । स्थानीय मुखिया पति सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि आग की चपेट इतनी तेज थी कि ग्रामीणो को आग पर काबू पाने के लिए घंटो मसक्कत करनी पड़ी । घटना की सुचना पर स्थानीय राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्नि पिडितो की सूची तैयार करने मे जूट गए है । हलांकि इस घटना मे तीनो जले परिवार आपस मे उलझ गए है । विवाद को लेकर स्थानीय मुखिया और योगापटटी थाने की पुलिस पहुंचकर विवाद को सुलझाया ।