
आवास योजना के लाभुकों का आवेदन जमा हेतु लगा कैंप
इसुआपुर(सारण): – प्रखण्ड के लौआ पंचायत के मुरवां खास गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कैम्प लगा कर प्रधानमंत्री अवास योजना में चयनीत लाभुकों का आवेदन पंचायत के आवास सहायक विजय कुमार सिंह के द्वारा जमा कराया गया ।प्रखंड प्रमुख सरोज कुमारी द्वारा आवास योजना से संबंधित पदाधिकारियो के साथ बैठक कर आगामी 30 तारीख तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रत्येक लाभुकों तक पहुचने के लिए योयना तैयार किया गया था । जिसमें निर्णय लिया गया कि पंचायत के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कैम्प लगा कर सभी लाभुकों को आमंत्रित कर आवेदन प्राप्त किया जाएगा ।इस अवशर पर आवास सहायक विजय कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अरविंद चौरिशिय,पंचायत समिति हरेराम राम,विजय कुमार राय और प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय सहित सैकड़ों लाभुक उपस्थित थे ।




Recent Comments