मढ़ौरा नपं के मुख्य व उप-मुख्य पार्षद पर धमकाने का लगा गंभीर आरोप

मढ़ौरा : नपं में मुख्य व उप मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद पार्षदों के बीच तनाव के कई मामले सामने आ रहे है।फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव का नेतृत्व कर रही वार्ड 15 की पार्षद राखी कुमारी के भैसुर मंटू प्रसाद ने थाना में एक आवेदन देकर मुख्य व उप मुख्य पार्षद पर गंभीर आरोप लगाया है Iथानाध्यक्ष को दिए आवेदन में मंटू प्रसाद ने बताया है कि मुख्य पार्षद ,उपमुख्य पार्षद व पांच अन्य पर 19 जून की दोपहर घर में जबरन घर में घुस कर गाली गलौज करने और पुरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने की बात कही है I मंटू प्रसाद ने अपने भाई की पत्नी का अविश्वास प्रस्ताव का नेतृत्व करने की बात कहते हुये थानाध्यक्ष से अपने और अपने परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है I मंटू प्रसाद के आरोप को लेकर मुख्य पार्षद ललन राय और उपमुख्य पार्षद बिपिन सिंह ने कहा कि आरोप झूठा है और राजनीतिक कारणों से लगाया गया है I
वहीं वार्ड 10 के पार्षद का भाई तारकेश्वर प्रसाद ने थाना को एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता, उनके भाई मंटू प्रसाद और पिता रामाकांत प्रसाद गुप्ता व् अन्य अज्ञात पर अपने पार्षद भाई अमरजीत प्रसाद को बंधक बना कर रखने के लिये आरोपित किया है I तारकेश्वर प्रसाद का कहना है कि अभी आरोपित पिछले 12 जून को दो तीन दिन के लिये घुमाने की बात कह कर मढ़ौरा से बाहर लेकर गये थे I इस बीच उनसे बातचीत बंद हो गई पूछने पर जल्दी आ जाने का बात कहा गया I 19 जून को जब वह कुछ लोगों के साथ अपने भाई के बारे में पूछने विष्णु गुप्ता के भाई मंटू गुप्ता के दूकान पर गया तो उसने कहा कि अब तुम्हारा भाई नहीं आयेगा I इस दौरान उसने गाली गलौज करते हुये धक्का देकर दुकान से भगा दिया I मालूम हो कि इसके पूर्व में भी एक महिला पार्षद के अपहरण का आरोप परिजनों ने लगाकार स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।इसे लोग आमतौर पर नगर पांचायत के अविश्वास प्रस्ताव पर दबाव की रणनीति से जोड़ कर देख रहे है।




Recent Comments