बेतिया – गौनाहा:– *तीस लीटर शराब के साथ दो नाबालिग बच्चे घयायें भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भिखनाठोरी एसएसबी के जवानो ने जंगल से तीस लीटर नेपाली चुलाई शराब के साथ दो नाबालिग बच्चे को शराब के तस्करी करते पकडा गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि भिखनाठोरी बीओपी के टीम लीडर विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जवानो ने इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भिखनाठोरी जंगल से तीस लीटर नेपाली चुलाई शराब के साथ सहोदरा थाना क्षेत्र के सहोदरा निवासी कन्हैया गिरी के सत्तरह वर्षीय पुत्र धीरज कुमार ( काल्पनिक नाम ) व हठन महतो का तेरह वर्षीय पुत्र विकास कुमार ( काल्पनिक नाम ) को पकडा है । गिरफ्तार किये गये दोनो बच्चे को बुधवार को अहले सुबह पकडकर जेल भेज दिया गया है ।
विदित हो कि लगातार पुलिस के पकड में आने बावजूद भी कारोबारीयों के द्वारा प्रखंड क्षेत्रो में शराब की तस्करी जोरो पर की जा रही है ।