कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
-हिलसा(नालंदा) बारह वर्षीय एक बाल कलाकर का वोटरों को जगाने वाला वीडियो ज़िले के सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में मतदाता जागरुकता अभियान चला रहे नालन्दा स्वीप आइकन आशुतोष कुमार मानव गीत गा रहे बाल कलाकर संदीप हल्दर की हौसला आफ़जाई करते नज़र आ रहे हैं. पूरी दुनिया में इन दिनो क़ोरोना का खौप व्याप्त है. ऐसे में विशेष सावधानी के साथ विश्व भर में हर तरह के संवैधानिक कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं. वहीं बिहार में भी चुनाव आयोग ने सचेत रहकर समय से चुनाव कराने की घोषणा की है. वायरल वीडियो में बाल कलाकर संदीप के साथ साथ स्वीप के ज़िला ब्रांड ऐंबेसडर श्री मानव भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर फ़िल्माए गए सुपरहिट गीत की धुन पर गुणगुणाते दिख रहे हैं. वीडियो के माध्यम से आगामी विधान सभा के चुनाव में क़ोरोना से सचेत रहते हुए मास्क लगाकर तथा लोगों से दूरी बनाकर वोट करने की अपील की जा रही है.