
मढ़ौरा(सारण) ।
117 मढ़ौरा विधानसभा में अंतिम तौर पर चुनाव आमने सामने की स्थिति में दिखा । निवर्तमान विधायक राजद अभ्यर्थी जितेन्द्र राय और जद-यू के अल्ताफ अहमद राजू के बीच बने इस मुकाबले में मतदान की समाप्ति के बाद दोनों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है । पैतृक गांव भुआलपुर के बूथ संख्या 179 पर राजद अभ्यर्थी जितेन्द्र राय ने अपना वोट डाला । वही जद-यू अभ्यर्थी बनियापुर के पैगंबरपुर निवासी अल्ताफ अहमद राजू ने पैगम्बरपुर के बूथ संख्या 281 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मंगलवार को वोटिंग अवधि की समाप्ति के बाद राजद अभ्यर्थी जितेन्द्र राय ने अपनी जीत का दावा किया है । जितेन्द्र राय कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार वह अधिक मतों के अंतर से लगातार तीसरी बार विधायक चुने जाएंगे । वोटों का रुझान और मतदाता मालिकों का स्नेह आशिर्वाद ने यह तय कर दिया है कि वे पहले से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतेगे । दुसरी तरफ जद-यू अभ्यर्थी अल्ताफ अहमद राजू ने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी, सीएम नितिश कुमार के विकास के नाम पर और वर्तमान विधायक के विरोध में मतदान किया है । उन्हे सभी वर्ग, समुदाय के लोगों से समर्थन,स्नेह, आशिर्वाद मिला है । उन्होने मढ़ौरा की महान जनता को धन्यवाद प्रेषित करते हुये 20-25 हजार के अंतर से चुनाव जीतने की बात कही है । दोनों अभ्यर्थी मतदान के बाद अपनी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है तो जीत का विश्वास भी बना हुआ है । अब प्रतिक्षा मतगणना की है जब लोगों के मतदान का सही रुझान सामने आयेगा ।




Recent Comments