आपराधियों ने मढ़ौरा में सारण जिला परिषद अध्यक्षा के भैंसुर को गोली मार कर दी हत्या

मढौरा/सारण: रविवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने सारण जिला परिसद अध्यक्षा मीणा अरुण के भैंसुर 55 वर्षीय अर्जुन सिंह को गोली मार हत्या कर दी।बताया जा रहा है मृतक अर्जुन सिंह अपने पैतृक गांव अवारी से बाइक से मढ़ौरा जा रहे थे कि जैसे ही मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ढाला को पार किया तो अपराधियों ने पीछा कर गोलियों से भून दिया।स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद अस्पताल और बाहर में लोगों की काफी भीड़ जुटने लगी और बाजार के लोग अपनी दुकानें बंद कर दिया।बाजार में भीड़ से पुलिस निपटने की तैयारी में पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्रों से पुलिस बल मांगना शुरू कर दिया है।समाचार प्रेषण तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।