
संजय विजित्वर( हाजीपुर)-स्थानीय आर डी एस पैलेस में आज स्वर्गीय सुखदेव केसरी के जीवन-वृत और संघर्षों पर केंद्रित पुस्तक कर्मवीर सुखदेव केसरी का लोकार्पण हुआ जिसके संपादक जितेन्द्र कुमार सिंह हैं।स्वर्गीय केसरी स्वतंत्रता सेनानी थे और हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी जिसके सुखद संयोगवश सुगौली रेल लाइन चालू होनेवाला है।इस पुस्तक लोकार्पण समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा,पी के चौधरी,प्रमोद कुमार,कृर्षि वैज्ञानिक राम सिंह, कृषिका के संपादक राकेश कुमार कश्यप, वरिष्ठ साहित्यकार कपिल देव सिंह,गंगा बचाओ अभियान के सचिव अंजू रोमा, व्यापार मंडल,लालगंज के अध्यक्ष राम अयोध्या सिंह ,रामप्रवेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शालिग्राम सिंह अशांत ने तथा संचालन सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने की।




Recent Comments