मांझी। होली गीतों के माध्यम से सरकार के विरोध का नायाब प्रदर्शन कर रहे हैं मांझी के हड़ताली शिक्षक। शिक्षक नेता पंकज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्थानीय बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की। शिक्षकों ने सरकार द्वारा समान वेतनमान लागू किये जाने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इस अवसर पर कवि व शिक्षक विजेंद्र तिवारी ने हड़ताल से सम्बंधित होली गीत गाकर शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।