मुग़लसराय के बाद अब इस रेलवे स्टेशन का बदल सकता है नाम
दैनिक खोज ख़बर, डेस्क
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुग़लसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने के बाद अब इस रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा सकता है। इस बार सबकुछ ठीक रहा तो पटना के बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदला जा सकता है।

दरअसल भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने इसे लेकर आवाज उठाई है। श्री उपाध्याय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा को ट्वीट करते हुवे कहा है कि “बख्तियारपुर जंक्शन का नाम मुस्लिम आक्रमणकारी भातियार खिलजी के नाम पर रखा गया है। ये वही व्यक्ति है जिसने नालंदा विश्वविद्यालय का खात्मा किया था। दुर्भाग्य से हम इसका नाम बदलने में नाकाम रहे। मैं नीतीश कुमार, सुशील मोदी, पीयूष गोयल और मनोज सिन्हा से इस तरफ ध्यान देने की अपील करता हूं।”

अश्विनी उपाध्याय के इस ट्वीट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि बिहार सरकार ने इसे लेकर ठोस पहल किया तो भविष्य में पटना के बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदला जा सकता है। आपको बता दे कि पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के मुग़लसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया है।