सारण/तरैया

गंडक नदी के जल स्तर बढ़ने से कई गांवों में नदी के पानी घुस गया है।जिससे अरदेवा,सगुनी,शामपुर, हसनपुर बनिया,चंचलिया,चंचलिया दियर,राजधानी सहित अन्य गांव जलमग्न हो गया है।जिससे धान की फसल डूब गया है।ग्रामीणों ने बताया कि पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है।जिससे बाढ़ आने की संभावना अधिक है।चंचलिया दियर गांव निवासी नन्दकिशोर साह ने बताया कि गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से गांव की सड़क पानी मे डूब गया है।जिससे आने जाने में कठिनाई हो रही है।सारण बांध के निचले स्तर में पानी बढ़ने से माधोपुर पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने अपने निजी स्तर से पानी मे डूबे ग्रामीणों के लिए तीन नाव की व्यवस्था किए है।