मां ने कहा तनाव में था पुत्र, की आत्महत्या

◆ हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान. नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर में शुक्रवार की रात्रि हुई गोलीबारी मामले में युवक की मां शिवकुमारी देवी ने एक लिखित आवेदन देकर कहा है कि हम सभी अपने घर के अंदर थे, तभी रात्रि 10:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दिया. मैंने आकर देखा तो मेरा पुत्र के सिर से खून गिर रहा था. जिसके बाद अस्पताल में इलाजे हेतु ले कर गये, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने यह भी कहा है कि मेरा पुत्र का शादी 2013 में हुई थी और उसकी और उसकी पत्नी बीमार थी. मेरा पुत्र हमेशा तनाव में रहता था. तनाव के कारण ही उसने आत्म हत्या कर लिया.वही महादेवा ओपी प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने पिस्टल व गोली बरामदगी में नगर थाने को एक लिखित आवेदन दिया है. उसने भी अपने आवेदन में कहा है कि मुझे रात्रि में बंगाली पकड़ी गांव में गोली चलने की सूचना मिली. जिसके बाद घटना स्थल पर जाकर देखा तो गोली चली थी और मृतक को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. दूसरी बार छापेमारी के दौरान मृतक के कमरे में पलंग के पीछे से एक पिस्टल व दो जिंदा गोली बरामद की गयी. पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी करने में जुटी है.
——