आग से जला विवाहिता की हत्या
#दीपक कुमार सिंह/ परसा:
परसा (सारण) : थाना क्षेत्र के चांदपुरा गाँव में एक विवाहिता महिला की ससुराल वाले ने आग से जला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला चांदपुरा गांव निवासी राजन सिंह की पत्नी नीतू देवी बताई जती है।घटना को लेकर मृतका के भाई वैशाली जिला के रामपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने थाने में सास तथा देवर को नामजद अभियुक्त बनाया।प्राथमिकी में बताया गया है कि देवर द्वारा प्रतिदिन शराब का सेवन कर प्रताड़ित किया जाता था।जिसका विरोध करने पर सास तथा देवर ने आग लगाकर बहन की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मृतका के घर पहुंच शव बरामद कर लिया।तथा अंतपरीक्षण के लिए छपरा भेज दिया।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है मामले में संलिप्त आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Recent Comments