
नये मतदाताओं के बीच सीवान के सामुदायिक रेडियो ने आयोजित किया जागरूकता कार्यशाला
सीवान [ 25 मार्च ] एक अच्छी सरकार बनाने के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता भी निष्पक्ष व इमानदारी से साफ सुथरे छवि वाले प्रत्याशी को अपना जनप्रतिनिधि के रूप में चुन कर दिल्ली भेजे । उक्त बातें सोमवार को सीवान के लक्ष्मीपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के परिसर में पहली बार मतदाता बनी खिलाड़ियों के कार्यशाला को संबोधित करते हुए एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने कहीं । उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने के संविधान प्रदत्त मताधिकार का जनतांत्रिक प्रणाली में बहुत महत्व है। सीवान की सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही, चुनाव आयोग व स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता आर जे राणा ने करते हुए कहा कि कि जनतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिये आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार दिया जाय। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है, उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है।

इस प्रकार हमारा देश संसार के जनतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा है क्योंकि हमारे यहां मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में लोगों से भाग लेने और मतदान करने की अपील की । इस मौके पर विकास कुमार, रोहित कुमार सहित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थी ।
••••••••••
✍परमार मीडिया : सीवान




Recent Comments