सारण की रत्नगर्भा धरती एक बार फिर अपने लाल की कामयाबी पर गौरवान्वित

इसुआपुर (सारण) सारण की रत्नगर्भा धरती एक बार फिर अपने लाल की कामयाबी पर गौरवान्वित है डाटरा पुरसौली पंचायत के दरवा युवा डॉ.एम.एस.अहमद को मिली मास्टर इन डायबिटीज़ कंम्लीकेशन की उपाधि। उपलब्धि पाने वाले बिहार के सबसे युवा डायबेटोलॉजिस्ट ।
इसुआपुर के दरवा प्यारेपुर मरहुम इंजिनियर म.सलाहुद्दीन अहमद और राबिया खातून के 6 संतानों में
दो भाई में छोटे, डॉ एमएस अहमद का जन्म 10 नवम्बर 1988 को हुआ ,प्राथमिक शिक्षा गॉंव के सरकारी विधालय से फिर पटना सांयस कालेज, पटना से इंटर मिडियेट के बाद एम.बी.बी.एस शिलॉंग, मास्टर इन डायबिटीज़ चेन्नई और एम.आर.सी.पी. लंदन से करने के बाद एम्स में कार्यरत रहे। पुन: न्युजिलैड में मेडिकल सुपरिटेंडेट तथा डायबिटीज़ केयर के हेड के पद पर रहे।
सितम्बर 2019 से गाँव देहात के स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए वर्ल्ड क्लास क्लिनिक स्थापित कर जिले एवं राज्य में एक महत्वपुर्ण स्थान बना चुके हैं। ग्रामिण पृष्ठभूमि से आने के कारण गॉव से काफ़ी लगाव है एवं सेवा भाव रखते हुए फ़्री क्लिनिक चला रहे हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा दी जा सके। बेस्ट इमेरजिंग डायबिटीज़ केयर क्लिनिक चेन इन बिहार. ब्रान्ड आइकॉन अवार्ड 2019-20 से नवाजे गए, अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता को समर्पित करते हुए डॉक्टर एम एस अहमद बताते हैं कि पिताजी का एक सपना था कि गांव के गरीबों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाए जिसके कारण राज्य के बड़े शहरों के साथ गांव में भी निशुल्क चिकित्सा चुन्नी का संचालन करता हूं उन्होंने बताया कि आज डायबिटीज के नाम पर लोगों को यात्रा पर इलाज कराना पड़ता है और भारत में यह स्थिति काफी भयावह है जिसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं अहमद का मानना है कि संयमित रूटीन डायबिटीज पर के खतरे को कम किया जा सकता है जिसके लिए चिकित्सा सलाह पर अमल कर इससे बचा जा सकता है परंतु दुर्भाग्य है कि अधिकांश पीड़ितों को इसके जानकारी नहीं है और लोग पैसे के साथ साथ अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं जिले के साथ बिहार और देश को इस खतरे से आगाह करने के लिए काम करना है जीवन का एकमात्र लक्ष्य है डॉ अहमद के इस उपलब्धि पर स्थानीय मुखिया सरोज कुमार गिरी बाबा ने निपनिया की मुखिया रीना प्रकाश की प्रतिनिधि पूर्व मुखी रामप्रकाश दास राज किशोर सिंह आदि ने डॉ अहमद को शुभकामना दी है