ग्यारह सुत्री मांगो को ले भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

मुख्य माँग फसल क्षतिपूर्ति तथा जी आर की राशि का भुगतान।

पानापुर (सारण)बुधवार को भाकपा माले ने  स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में विभिन्न जनसमस्याओ को लेकर विशाल प्रदर्शन किया।जिसमें हजारों की संख्या में खेत मजदूरों, किसानों, नवजवानों तथा बाढ़ पीड़ित परिवारों ने भाग लिया।भाकपा माले जिला सचिव सभापति राय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पानापुर मठिया से रैली निकालकर बाजार होते हुए प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे जहाँ माले नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।जिसमें अपनी ग्यारह सुत्री मांगो के समर्थन में अपनी-अपनी बातें रखी।सभा समाप्ति के पश्चात पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समक्ष अपनी ग्यारह सुत्री माँग पत्र रखा।जिसमें मुख्य रूप से 1-बाढ़ में हुए फसल क्षति का मुआवजा सभी किसानों को अविलंब दिया जाय।2-बाढ़ पीड़ित परिवारों को बकाया जी आर की राशि भुगतान अविलंब की जाय।3-वृद्धावस्था पेंशन की राशि प्रतिमाह एक हजार रूपये दिया जाय।4-बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिया जाय।5-बाढ़ में डूबकर मरे हुए व्यक्ति के परिजनों को आपदा की राशि का भुगतान अविलंब किया जाय।6-राशन कार्ड से वंचित परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाय।7-प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत दो सौ दिन काम तथा पाँच सौ रूपये मजदूरी देने की गारंटी करो।8-आधार कार्ड बनाने की स्थायी व्यवस्था की जाय।माँग पत्र सौंपने वालों में सभापति राय,मालेे नेता विजय सिंह, छात्र नेता अनुज कुमार दास, रविन्द्र मांझी, नागेन्द्र कुशवाहा, लगन राम,ललन सिंह उर्फ गांधी जी,परवेज आलम और सुनील पासवान का नाम शामिल है।