*मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जदयू प्रदेश सचिव व सीओ ने रामबाग में किया पूर्वाभ्यास*तरैया(सारण)।14.01.2020:जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत बिहार में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला निर्माण की तैयारी चल रही है।जिसको लेकर तरैया के रामबाग में मंगलवार को जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 200 मीटर मानव श्रृंखला बनाकर पूर्वाभ्यास किया गया।जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव ने कहा कि यह मिशन कोई इवेंट नहीं है,बल्कि इसके मायने हमारे और आपके जीवन से जुड़े है। जल-जीवन-हरियाली पर ही हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्भर है। बिहार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने विकास की इमारत बनाने के साथ सामाजिक बदलाव का बीड़ा उठाया है।शराब के साथ हर नशा, बाल विवाह,दहेजप्रथा के विरोध में और जल-जीवन- हरियाली के समर्थन में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमें सबको भाग लेना है और सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। जल और हरियाली जीवन के अभूतपूर्व अंग है। और किसी प्रकार से इनका संरक्षण आवश्यक है। माननीय मुख्यमंत्री ने यह मुहिम शुरू किया है और हम सभी को मानव श्रृंखला में हिस्सा लेकर इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने
कहा कि बिहार समर्थ और स्वावलंबी प्रदेश के साथ जिम्मेदार राज्य भी बनेगा और मानव श्रृंखला के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा के प्रति पूरी निष्ठा का समर्पण हर बिहारी प्रदर्शित करेगा। बिहार में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने विकास के पैमाने इतने गढ़ दिए है कि उन्हें नकारना संभव नही है। आज पूरा विश्व प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है, बिहार भी परेशान है।लेकिन हमारी सजग सरकार ने इसके दीर्घकालिक निदान के लिए कार्रवाई शुरू की और इसे सरकार ने अपनी प्राथमिकता में रखा है। बिहार सरकार ने जल- जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत की है और पूरा राज्य इसमें सहयोग कर रहा है। जनता दल यूनाइटेड का हर कार्यकर्ता इसको लेकर सजग है और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। हम अपने राज्य के लोगो को सांसें देने की नीति पर काम करें तो यह आज के समय में एक बड़ी देश सेवा होगी। यह देश सेवा हम पेड़ लगाकर कर सकते हैं। पेड़ हमें एक साथ कई फायदे देते हैं। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। बिहार में ग्रीन कवर बढ़ाने की दिशा में भी जदयू ने पहले भी सफल प्रयास किए है। रक्षाबंधन के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता पेड़ों को राखी भी बांधते हैं।अगर हम पेड़ों
को जीवन देंगे तो यही पेड़ हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा के जरिए जीवन देंगे।पेड़ बढ़ेंगे तो जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न समस्याओं का निराकरण होगा। आज के समय में बिहार सरकार ने भी पेड़ों के संरक्षण व पौधरोपण की दिशा में कई प्रयास किए है। हमारी पहली जवाबदेही हमारे समाज,राज्य के लिए है। इसको पूरा करना हम सबका दायित्व है।इसलिए आप सभी मानव श्रृंखला में भाग लेकर इसे सफल बनाये।उक्त मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,सीओ वीरेंद्र मोहन,डॉ. जयप्रकाश भारती, डॉ. विजय गुप्ता,मसरख जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधार सिंह,पानापुर पैक्स अध्यक्ष वीगन महतो,पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र राय, अमरनाथ सिंह,चन्देश्वर राम,धनवीर कुमार सिंह विक्कु सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments