मारपिट में चार महिलओं समेत एक दर्जन लोग घायल
मांझी(सारण) थाना क्षेत्र के गौरी तथा गढ़ बाजार में हुई मारपीट में चार महिलाएं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गौरी गांव निवासी हरे राम सिंह के घर तिलक सामरोह था. तिलक को लेकर साफ साफ करने को लेकर बगल के बशिष्ठ सिंह के घर से विवाद शुरू हुआ. विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट शुरू हो गयी. दोनो तरफ से लाठी डंडे तथा ईट पत्थर चलने लगे. मारपीट में दूल्हा सहित आधा दर्जन लोगों घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने पूरे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. उधर गढ़ बाजार में शत्रुध्न महतो के।घर आये बारात में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर हुई विवाद में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में चार महिला सहित सात लोग घायल हो गए. दोनो मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.




Recent Comments