सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट, सशस्त्र अपराधियों ने यात्रियों से मारपीट भी की
दैनिक खोज खबर, छपरा
बलिया छपरा रेलखण्ड पर अपराधियों ने दुर्ग से छपरा आ रही सारनाथ एक्सप्रेस में लूटपाट की है। सारनाथ एक्सप्रेस में सशस्त्र अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार सारनाथ एक्सप्रेस के रेवती से प्रस्थान किये जाने के बाद अपराधियों ने ट्रेन की चेनपुलिंग कर रोक दिया। चेनपुलिंग के बाद वहां पहले से खड़े अपराधी ट्रेन में सवार हुए और सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों से लूटपाट की। इस दौरान कुछ यात्रियों ने विरोध किया जिसपर अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

लूटपाट की इस वारदात को अंजाम रेवती व सुरेमनपुर स्टेशनों के बीच दिया गया है।
घायल रेलयात्रियों का उपचार सारनाथ एक्सप्रेस के छपरा पहुँचने के बाद सदर अस्पताल में किया गया।

लूटपाट की इस घटना में इसुआपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह, नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला निवासी संतोष चन्द्र दास, दाउदपुर कोहड़ा निवासी रोहित कुमार व गोपालगंज निवासी दीपू कुमार तिवारी घायल हुवे जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया गया।
रेलयात्रियों ने बताया कि स्लीपर बॉगी में एस्कार्ट पार्टी के पहुँचने के पूर्व ही लुटेरे बॉगी से उतर कर चले गए।




Recent Comments