👉सीवान की धार्मिक नगरी बाबा महेन्द्रनाथ धाम में रविवार की रात आयोजित सातवें मेहंदार महोत्सव में सीवान  ब्लड डोनर क्लब को किया गया सम्मानित 👈


✍नवीन सिंह परमार
सीवान [ 05 नवंबर]  सीवान की धार्मिक नगरी बाबा महेन्द्रनाथ धाम में प्रति वर्ष  कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि की रात्रि को आयोजित होने वाले मेहंदार महोत्सव का आयोजन इस वर्ष  रविवार की रात्रि को मंदिर परिसर में किया गया । 




(☝विज्ञापन )
बता दे कि इस वर्ष यह सातवां मेहंदार  महोत्सव था । इस मौके पर प्रसिद्ध संगीत गुरु पंडित रामप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ । कार्यक्रम में कई कलाकारों के परम्परागत लोक संगीत, लोक गीत व शास्त्रीय संगीत व शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर के बाबा महेन्द्रनाथ की प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया । इस अवसर पर महोत्सव आयोजन समिति ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया । सम्मान समारोह की अध्यक्षता पंडित रामप्रकाश मिश्र ने किया।जबकि इस अवसर पर समाज शास्त्री व आखर समूह के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थें । कार्यक्रम का संचालन दिवाकर उपाध्याय ने किया । वहीं सम्मान समारोह में सीवान ब्लड डोनर क्लब की ओर से संयोजक नीलेश वर्मा नील , धर्मेंद्र पर्वत, पुनीत कुमार व राजेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे । 

मेहंदार महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा सीवान ब्लड डोनर क्लब की टीम को अंगवस्त्रम  व प्रशस्त्री पत्र देकर  सम्मानित किया गया।