
अाम्रपाली एक्सप्रेस से 48 बोतल शराब बरामद
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: आरपीएफ ने सोमवार को 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 48 पीस शराब बरामद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लाई जा रही है। सूचना पाकर ट्रेन में जांच की गई तो ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस हालत में ब्लू रंग के कपड़े से बंधा पड़ा हुआ सामना देखा गया। जब यात्रियों से पूछताछ कि गई तो किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद जब थैला खोलकर देखा गया तो उसमें 48 पीस शराब पाया गया जिसकी बाजार में कीमत करीब 8580 रुपए है। वहीं बरामद शराब को जीआरपी को सिपूर्द कर दिया गया।




Recent Comments