अवैध शराब बरामदगी मामले में आरोपी का डीजीपी के साथ सेल्फी वायरल,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मांझी(सारण)। एक तो पहले से शराब बरामदगी मामले में आरोपी था दूसरे उसने डीजीपी के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया ग्रुप में डाल दिया। जो युवक को महंगा पड़ गया। शिनाख्त होने के बाद मांझी थानाध्य्क्ष नीरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने युवक रविवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना गोबरही गांव निवासी सत्य प्रकाश यादव विगत दिनों मुबारकपुर में एक ट्रक से बरामद शराब के मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी था। जिसकी तलाश स्थानीय थाना पुलिस कर रही थी। इधर रविवार को एकमा के छपिया गांव में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान डीजीपी के साथ इस आरोपी युवक ने सेल्फी लिया था। जिसको एक स्थानीय ग्रुप में डाल दिया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।