डोरीगंज-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के सखनौली गाँव मे बिजली करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार अवतार नगर थाना क्षेत्र के सखनौली गाँव निवासी 32 वर्षीय युवक नवजोत सिंह खेत की तरफ घुमने के लिए गए थे तभी वहाँ पहले से एक बिजली का तार गिरा हुआ था जिसके चपेटे मे आने से वे बुरी तरह जख्मी हो गए जिसके बाद आन फानन मे स्थानीय लोग उन्हे लेकर दिघवारा हॉस्पिटल पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




Recent Comments