अवतार नगर मे नाला के विवाद मे मारपीट , चार गिरफ्तार
डोरीगंज : अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव मे नाले के पानी गिरने के विवाद को लेकर दो पक्षो मे मारपीट का मामला सामने आया है । इस संबंध मे त्वरित कार्यवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध मे दोनों पक्षों के तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है । एक पक्ष के जीवानन्द ठाकुर ने अपनी प्राथमिकी मे कहा है कि नाला का पानी बह रहा था इस संबंध मे जब मै पुछने गया तो नरेन्द्र कुमार , सुजीत कुमार उर्फ मुन्ना , राजु कुमार , गुंजन कुमार , अमरजीत कुमार ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे पॉकेट से 13 सौ रुपए छिन लिए ।
वही दुसरे पक्ष के सुजीत कुमार उर्फ मुन्ना ने अपने प्राथमिकी मे कहा है कि जीवानन्द ठाकुर और उनके परिजनों द्वारा मेरे नाले का पानी बन्द कर दिया गया था । इस संबंध मे जब मै पुछने गया तो वे रामप्रवेश ठाकुर, मुन्ना ठाकुर एवं अन्य परिजनों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर मामले मे दोनों पक्षों से चार लोगों सुजीत कुमार उर्फ मुन्ना , राजु कुमार , गुंजन कुमार एवं जीवानन्द ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments