अवतार नगर मे दो बाइक की आमने सामने की टक्कर मे दोनो बाइक सवार जख्मी

डोरीगंज(सारण)
अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा  छपरा गाँव के सामने दो बाइक की आमने सामने की टक्कर मे दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गए ।

घटना दोपहर की है जब बोधा छपरा गाँव के सामने छपरा पटना मुख्य पथ पर दिघवारा की तरफ से आ रही एवं एक दिघवारा की तरफ जा रही बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमे दोनो बाइक सवार एक झौवा टोला गाँव निवासी 26 बर्षिय उज्ज्वल कुमार एवं दुसरा सैदपुर पकड़ी गाँव निवासी 32 बर्षिय अभिषक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए ।
सुचना पर पहुँचे स्थानीय थाने के एएसआई अनिल कुमार शर्मा ने दोनो जख्मी युवकों को दिघवारा हॉस्पिटल भेजवाया जहाँ दोनो की इलाज चल रही है जहाँ उज्ज्वल कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जाती है ।