अमनौर कल्याण पैक्स के मतदान केंद्र संख्या14(ख) का मतदान रद्द, पुनर्मतदान 20 दिसम्बर को
◆पिछले 9 दिसंबर को उस मतदान केंद्र पर गडबड़ी की शिकायत के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने लिय फैसला
◆मतगणना के दौरान 14(ख) बुथ से पैक्स अध्यक्ष पद के पचास मतपत्र अधिक मिले थे
अमनौर/सारणः अमनौर प्रखंड के अमनौर कल्याण पंचायत पैक्स चुनाव में धांधली की शिकायत के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने मतदान केंद्र संख्या- 14(ख) का चुनाव रद्द कर वहां पैक्स चुनाव हेतु फिर से मतदान कराने का फैसला लिया है. मालूम हो कि पिछले 9 दिसंबर को वहां चुनाव हुआ था. मतगणना के समय अमनौर कल्याण पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के मतगणना के बाद मतपेटी से निकले मतपत्र मे 50 का अंतर होने पर प्रत्याशियों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया था. जिसको लेकर दोबारा मतगणना की प्रक्रिया भी की गयी थी . लेकिन 50 मतपत्र अधिक होने पर हंगामा खड़ा हो गया. मामला तूल पकड़ता देख निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विभू विवेक द्वारा इसकी सूचना जिलाधिकारी, सारण को दी . जिसके बाद यह मामला चुनाव प्राधिकार मे चला गया. जहां जिलाधिकारी, सारण के निर्देश के बाद परिणाम पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी थी. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने 16 दिसम्बर को ज्ञापांक 2354 के माध्यम से अधिसूचना जारी किया जिसमें कहा गया है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, सारण के 12 दिसम्बर को पत्रांक 1459 द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रतिवेदन पर सम्यक् विचारोपरान्त अमनौर प्रखंड के अमनौर कल्याण पैक्स के मतगणना केंद्र संख्या-14(ख) पर पिछले 9 दिसम्बर को हुए मतदान को रद्द करते हुए पुनर्मतदान 20 दिसम्बर 2019 को कराये जाने की बात कही गई है. वहीं प्राधिकार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, सारण से उक्त घटना के लिए जिम्मेवार पदाधिकारी को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भी अनुशंसा किया है.




Recent Comments