सिवान :शादी के नियत से नाबालिक छात्रा का अपहरण,एफआईआर दर्ज
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
तरवारा:जीबीनगर थाना क्षेत्र के शंकरा गांव से कोचिंग करने जाने के दौरान बहला फुसलाकर नाबालिक छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर अपहर्ता कि मां ने थाने में आवेदन देकर छपरा जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव के शिवनारायण महतो के पुत्र आनंद कुमार को आरोपित किया है। पीड़िता ने कहा है कि मेरी नाबालिक पुत्री 21 दिसंबर को घर से सकरा बाजार पर कोचिंग करने गई। थी।जहां से शादी की नीयत से बहला फुसला कर अपहरण कर ली गईं है।इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि अपहृता के मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस अपहृता के पता लगाने में जुट गई है।