अवतार नगर मे शादी की नियत से छात्रा का अपहरण-
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण) -:
“””””””””””
घर से कोचिग करने गई 17 वर्षीय नाबालिक एक छात्रा का अपहण कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे अपह्रृत नाबालिग के पिता अवतारनगर थानाक्षेत्र के हराजी नया टोला निवासी राजेन्द्र राय के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमे बताया है कि 17 वर्षीय उनकी पुत्री काल्पनिक नाम सीमा कुमारी सुबह घर से कोचिग करने गई थी जब देर शाम तक वापस नही लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई किन्तु कही उसका कुछ भी पता नही चला अंततः थक हारकर थाने मे इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई । दर्ज प्राथमिकी मे अपह्रृत नाबालिग के पिता ने पुत्री की शादी की नीयत से अपरण कर लिए जाने की आशंका जाहिर की है । जिस मामले मे अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिक दर्ज कर ली गई है अपहृत नाबालिग का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा ।