मांझी। मांझी प्रखंड पेंशनर समाज के अध्यक्ष तथा मांझी चैनपुर निवासी अवकाश प्राप्त अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार शर्मा का बुधवार की शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को मांझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि बबलू शर्मा ने दी। स्व शर्मा की शव यात्रा में पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव संतोष पहलवान ।मुखिया। सत्य नारायण प्रसाद भाजपा नेता हेमनारायण सिंह मुन्ना दुबे शिवाजी सिंह मनोज प्रसाद।सरपंच। ओम प्रकाश गुप्ता रंजन शर्मा आदि अनेक लोग शामिल थे।