
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया वही घायल बीच सड़क पर घायलावस्था में पड़ा रहा मौके पर पहुंचे आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह और कर्ण कुदरिया पंचायत के पूर्व मुखिया ललन मांझी ने राहगीरों की मदद से घायल को आटो में लादकर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहा घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र कवलपुरा पंचायत के बहादुरपुर गांव निवासी दीनानाथ राय का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई। मामले कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक मशरक आ रहा था वही मशरक की तरफ से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल ने पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।




Recent Comments