अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जमादार शैलेंद्र राय ने बताया कि छेड़खानी मामले में पुरैना निवासी अफसर अली को तथा मारपीट का आरोपित है थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी लालजी राम को गिरफ्तार कर
शुक्रवार को जेल भेज दिया।

मारपीट में तीन घायल

#परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में दीवार से ईंट निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहबाजपुर निवासी पंचानंद साह की पत्नी कांति देवी ने शुक्रवार को हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उनके घर की दीवार से पड़ोसी बरफी देवी, धुरी साह, श्रीदेवी, मुकलेश साह एवं उनकी पत्नी द्वारा ईंट निकाला जा रहा था। मना करने पर सभी आरोपित लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए एवं मारपीट करने लगे।

परिजन चिंतित

#परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : जामो थाना क्षेत्र के बरवां डुमरी गांव निवासी रवींद्र सिंह का पुत्र नीरज कुमार 3 जुलाई को अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल जाने के दौरान गायब हो गया। वह गांव के ही मध्य विद्यालय में वर्ग छह का छात्र है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और अपने मित्रों, रिश्तेदारों के साथ छानबीन में जुट गए। इस संबंध में नीरज के बड़े भाई भानु कुमार सिंह ने जामो थाना में सूचित कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नीरज की मां विपिन देवी, पिता रवींद्र सिंह, बड़ा भाई राहुल सिंह, राजेश सिंह, विकास सिंह, भानू कुमार सिंह, बहन मनीषा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।