मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी करतें हुए दो अलग-अलग गांवों में बीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की अवैध शराब बिक्री के लिए रखा गया है जिससे दारोगा राम अशीष प्रसाद के नेतृत्व में जमादार श्याम बिहारी पांडेय, अशोक चौधरी, हरेंद्र कुमार की अगुवाई में दो टीमों में महिला बल के साथ छापेमारी की गई जिसमें बहरौली गांव में विशाल सिंह के घर से दस लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सेमरी गांव में उमेश सिंह को भी दस लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।