मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के हनुमानगंज वार्ड नंबर-15 में नवनिर्मित ऑगनबाड़ी केंद्र सं-146 का मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह की अध्यक्षता में विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर मनरेगा पीओ शाहिद अली ने किया। इस मौके पर पंचायत रोजगार सेवक रवि शंकर सिंह, बीएफटी रामचन्द्र यादव, ब्रजेश कुमार, रमेश कुमार, पप्पू कुमार, सुनिल कुमार, मुस्लिम साई, मुन्ना साई, जितेन्द्र कुमार, नीरज कुशवाहा, बृजकिशोर राय अमरनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता मशरक मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी शाहिद अली ने कहां कि बिहार सरकार प्रखंड क्षेत्र के वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र का नव निर्माण मनरेगा योजना से करा रही है जिनका अपना भवन नही है या जर्जर हालत में है। ऑगनबाड़ी केंद्र पर सभी सुविधाओं से युक्त भवन बना कर आम जनता को समर्पित किया जा रहा है ताकि यहां बैठने के लिए बच्चों समेत महिलाओ को ज्यादा से ज्यादा सुविधाए मिल सके। उन्होंने कहा कि यह भवन मनरेगा और आंगनबाड़ी के संयुक्त अगुवाई में बना है जिसकी प्राकंलन राशि सात लाख तीस हजार रुपए की हैं। इसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हनुमानगंज गांव में कराया गया है जिसमें बिजली, शौचालय, किचेन और हवादार कमरें अत्याधुनिक तकनीक से बनाएं गये है। बहुत जल्द ही पूर्वी पंचायत में और ऑगनबाड़ी केंद्र को अपना भवन बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है और वे पूर्वी पंचायत के विकास के लिए हमेशा कृत संकल्पित है।