अमनौर में सर्वोदय मेला व वैष्णो देवी गुफा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का धुमधाम से किया गया विसर्जन

अमनौर के जवाहर बाग स्थित सर्वोदय मेला समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ किया गया.बुधवार को विसर्जन जुलूस में जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं व श्रद्धालु भक्तो माता के जयकारा करते माता की विदाई की गई. इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष महेश सिंह, सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह, संरक्षक अजय प्रताप सिंह शरद, कमलेश सिंह, विकास कुमार सिंह आदि शामिल थे. वहीं दूसरी ओर अमनौर बस स्टैंड स्थित स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भी विसर्जन के लिए भव्य जूलुस निकाली गई. उस दौरान काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भक्तो ने भक्तिमय गानों पर नाचते झुमते आगे बढ़ रही थी. उक्त विसर्जन जुलूस अमनौर बस स्टैंड से चल कर पूरे अमनौर बाजार का भ्रमण किया. विसर्जन के दौरान थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक व एसआई विनोद कुमार राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ डटे रहे. जिसके बाद अमनौर बड़ा पोखरा पर विसर्जन किया गया. उक्त मौके पर पुजारी बीरेन्द्र तिवारी, आचार्य उमानाथ मिश्रा, विनोद प्रसाद कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अनिल प्रसाद, सोनु कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे.