
छपरा :
भारत मे त्योहार के मौसम में विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग तरह के बंपर उपहार योजना चलाए जाते हैं । भारत में अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग तरह के योजनाओं से उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में जुटी हुई है।
लेकिन छपरा शहर के प्रतिष्ठित मोबाइल दुकान “मोबिलिटी” द्वारा अनोखे तरह का उपहार योजना चर्चा का विषय बना हुआ है। मोबिलिटी द मोबाइल स्टोर द्वारा अपने सभी स्मार्टफोन ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदारी पर उपहार के साथ ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होने और सुरक्षित सफर करने के उद्देश्य से हेलमेट भेंट कर रही है। स्मार्टफोन के साथ हेलमेट देने की योजना का शुरुआत सारण के पुलिस अधीक्षक श्रीधर किशोर राय ने किया । मोबिलिटी में स्मार्टफोन खरीदने वाले खरीददारों को एसपी हर किशोर राय ने हेलमेट भेंट कर उन्हें यातायात नियमों को पालन करने के साथ सुरक्षित और संयमित वाहन चलाने का सलाह भी दिया।
बताते चलें कि सारण में मोबाइल के क्षेत्र में अग्रणी मोबाइल शोरूम मोबिलिटी द्वारा अपने ग्राहकों के लिए हमेशा विशेष ऑफर लॉन्च किया जाता है। इसी क्रम में ग्राहकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्मार्टफोन के साथ हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट किया जा रहा है
मोबाइल शोरूम के संचालक सनीश आर्यन ने बताया कि सभी व्यवसायियों को व्यवसाय के साथ-साथ अपने ग्राहकों को समाज और नियमों के प्रति जागृत करने का भी दायित्व बनता है। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा लाए गए नए यातायात नियम के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक और सुरक्षित सफर के लिए प्रत्येक स्मार्टफोन के साथ उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किया जा रहा है।




Recent Comments