नवादा मंडलकारा में डीएम व एसपी ने की सघन छापेमारी , दो मोबाईल समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : नवादा मंडल कारा में आज अहले सुबह ज़िला प्रशासन की तरफ़ से सघन छापेमारी की गई. लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन ये कार्रवाई कर रही है. आईजी मिथिलेश मिश्रा के निर्देशानुसार सूबे के सभी जेलों में छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है.वहीं आज नवादा मंडल कारा में अहले सुबह सघन छापेमारी अभियान चलाया गया इस छापेमारी के दौरान जेल में बंद कुख्यातों के वार्डों व महिला वार्डों को भी खंगाला गया, वहीं मौक़े से दो मोबाइल , तीन मोबाइल फोन के चार्जर , मादक पदार्थ समेत अन्य चीजे बरामद हुई.

नवादा जेल में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ,पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ,सदर एसडीएम अनु कुमार , एएसपी अभियान कुमार आलोक , सदर डीएसपी विजय कुमार झा , डीडीसी साबन कुमार हिसुआ थाना कौआकोल थाना व नगर थाना की पुलिस की ओर से सघन छापेमारी चल रही है.खबर के मुताबिक जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने यह आदेश दिया है कि सभी जेलों में सघन छापेमारी की जाए और वार्डों की सघन जांच की जाए. साथ ही जेल आईजी ने यह निर्देश भी दिया है कि जेल में बंद कुख्यातों पर सख्त नजर रखी जाए और उनकी गतिविधियों को वॉच किया जाए.