छपरा।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में कोविड- 19 से संबंधित संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था सदर अस्पताल के अतिरिक्त सोनपुर, मढ़ौरा एवं छपरा शहरी क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मासूमगंज एवं बड़ा तेलपा में की गयी है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं क्ब्ड को छपरा शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सदर अस्पताल का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मढ़ौरा एवं उपाधीक्षक, अनुमण्डलीय अस्पताल सोनपुर को निदेष दिया गया है कि वे संदर्भित कार्य अपनी देख-रेख में संपन्न करवाना सुनिश्चित करेंगे। अभी वर्तमान में जिले से औसतन 200 सैंपल प्रतिदिन आरटीपीसीआर मशीन से जॉंच के लिए आइजीआइएमएस, पटना भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सदर अस्पताल में लगे ज्तनमदंज मषीन से प्रतिदिन 125 से 150 संदिग्ध व्यक्तियों तथा रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से प्रतिदिन 75 से 100 संदिग्ध व्यक्तियों की जॉंच की जा रही है। इस प्रकार प्रतिदिन जिले में लगभग 400 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपल की जॉंच की जा रही है। वर्तमान में सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 850 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट तथा ट्रूनट मशोन हेतु लगभग 500 किट तथा आरपीसीआर मशीन से जॉंच हेतु 1500 कीट से अधिक जिले में उपलब्ध है। साथ ही ऑक्सीजन के सभी बड़े एवं छोटे सिलेण्डर मिलाकर कुल 120 सिलेण्डर जिले में उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के निदेश के आलोक में होम आइसोलेशन भी कोरोना पोजिटिव मरीजों द्वारा ।कवचज किया जा रहा है। जिले में अभी कुल 133 कोरोना पोजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जिन्हें किट उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त किट मे सभी आवष्यक दवाईयॉं (उनके प्रयोग की विधि के साथ) तथा मास्क भी दिया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा अपील की गयी है कि जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत 104 पर अथव 06152-244812 अथवा 06152-245023 पर कॉल करें। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का समय-समय पर फोन कर उनका पूरा हालचाल लेने का निदेष दिया गया है ताकि संबंधित मरीजों में किसी भी प्रकार की अन्य समस्या के उत्पन्न होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गयी है कि वर्तमान माहौल में घबराने की कोई आवष्यकता नहीं है तथा पर्याप्त संसाधन जिले में उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गयी है कि चिकित्सकीय परामर्ष के आलोक में ही लोग अपना सैंपल निर्धारित स्थल पर देना सुनिष्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा जॉंच व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु छपरा सदर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मासूमगंज एवं बड़ा तेलपा हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं तीन वरीय उप समाहर्त्ताओं तथा मढ़ौरा एवं सोनपुर के लिए संबंधित लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करते हुए निदेष दिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्षिका के आलोक में चिकित्सकीय परामर्ष के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो संदिग्ध हों या पोजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्ति या कंटेंटमेंट जोन से संबंधित संदिग्ध व्यक्तियों के सैम्पल की जॉंच करवाना सुनिष्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वाले कुल 6500 व्यक्तियों पर जिला प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया गया है तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई की गयी है। साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में सख्ती से निपटने हेतु आवष्यक निदेश दिये गये हैं।




Recent Comments