छपरा । मौसम विभाग की चेतावनी के आलोक में संभावित वर्षा एवं ऐसी स्थिति में नेपाल के विभिन्न बराजों से पानी छोडे जाने के कारण गंडक एवं अन्य नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा गंडक नदी के किनारे संबद्ध पानापुर, मशरख, तरैया, मकेर, परसा, दरियापुर एवं सोनपुर अंचलों में विशेष निगरानी रखने एवं सर्तकता बरतने का निदेश दिया गया है।जिलाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण-सह-जल निस्सरण प्रमंडल छपरा को निर्देष दिया गया है कि अपने सभी अभियंताओं को इन अंचलों के संभावित क्षेत्रों के आक्राम्य स्थलों विशेषकर पानापुर अंचल के सेरौजा भगवानपुर, बसहियाँ, तरैया के चंचलिया, मकेर के बाघाकोल, परसा के बलिगाँव एवं दरियापुर के सेमरा, बारवें, आदि आक्राम्य स्थलों पर कैम्प करते हुए चौकसी बढ़ायें तथा बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यां को अविलंब पूरा करायें। उन्हें यह भी निदेश दिया गया है कि कनीय अभियंताओं के अधीन तटबंधों पर प्रतिनियुक्त गृह रक्षक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहते हुए तटबंधों की सतत निगरानी रखें, यह सिनिश्चत करायें। संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारियों से तटबंधों पर प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन प्रतिवेदन की माँग जिलाधिकारी के द्वारा की गयी है एवं सतत भ्रमणशील रहते हुए स्थिति पर नजर रखने का निदेश अंचलाधिकारियों को दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, पानापुर मशरक, तरैया, मकेर, परसा दरियापुर एवं सोनपुर तथा सभी संबंधित थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया है कि संबंधित क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहते हुए स्थिति पर नजर रखेंगें एवं आवष्यकतानुसार मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी अपेक्षित कार्रवाई यथा माईकिंग कराना, जनसंख्या का निष्क्रमण एवं आवष्यकतानुसार राहत शिविर/सामुदायिक रसोई के कार्य का संचालन सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षक/थानाध्यक्षों को आवष्यक निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा संभावित बाढ़ में राहत बचाव कार्यों के लिए जिला में प्रतिनियुक्त एनडीआरएफ दल को पानापुर अंचल में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि सभी स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता का पुनः सत्यापन करते हुए संबंधित व्यक्तियों/आपूर्तिकर्ताओं/जन प्रतिनिधियों के साथ अविलंब बैठक कर सभी आवष्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगें।सभी अनुमडल पदाधिकारियों को भी अपने अधीनस्त अंचलों में स्लुईस गेटों का स्वयं निरीक्षण कर लेने तथा वस्तुस्थिति पर सतत निगरानी रखने का निदेष दिया गया है। सिविल सर्जन एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि अविलंब संबंधित अंचलों में संबद्ध चिकित्सकों/कर्मियों को उपस्थिति सुनिष्चित करने के साथ ही आवष्यक मानव दवाओं/वैक्सिन एवं पषु दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।