मढौरा(सारण)।
प्रखंड के मिर्जापुर के बाद अब रसुलपुर पंचायत में सरपंच पद का चुनाव स्थागित होगा । रसुलपुर पंचायत में ग्राम कचहरी के सरपंच पद पर नामांकन दर्ज कराने वाले शैलेश सिंह की मृत्यु हो गयी है । प्रखंड कार्यालय को सरपंच पद अभ्यर्थी शैलेश सिंह की मृत्यु की सूचना प्राप्त हो चूकी है । प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने इसकी सूचना पंचायती राज विभाग के साथ राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है । बता दे कि इसके पहले मिर्जापुर पंचायत से सरपंच पद से नामांकन दर्ज कराने वाली वाजिद भोरहा निवासी रविन्द्र राय की पत्नी मुरती देवी की मृत्यु हो गई थी । मुरती देवी पहले से बिमार थी और उनका इलाज चल रहा था । दोनों सरपंच अभ्यर्थी का नामांकन की प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया था । मामले को लेकर निर्वाचित पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने बताया है कि मिर्जापुर में सरपंच पद का निर्वाचन स्थगित कर दिया गया है । वहीं रसूलपुर में सरपंच पद के निर्वाचन को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है  ।