मांझी(सारण)। प्रखंड के मुबारकपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में नेत्रम आई फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सवा तीन सौ मरीज़ों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई तथा जांचोपरांत मरीजों के बीच चश्मा व दवा आदि वितरित की गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने अपना चेकअप कराया।
शिविर का विधिवत उदघाटन भाजपा नेता व एकमा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर सिंह मुन्ना ने किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने हेल्थ इज वेल्थ तथा गरीबों की सेवा को ही असली पूजा बताया।

शिविर में मुख्य अतिथि व एकमा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कामेश्वर सिंह मुन्ना ने गणमान्य को मोमेंटो देकर सम्मानित करते

शिविर में डॉ एस बी मलवीया डॉ बिनोद कुमार तिवारी डॉ बिनोद सिंह डॉ राजेश कुमार सिंह डॉ सुबोध कुमार डॉ उमेश प्रसाद डॉ नीरज दुबे डॉ अरुण कुमार डॉ कमलेश कुमार मिश्रा डॉ किरण कुमारी तथा डॉ संजीव कुमार सिंह आदि ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।