
हत्या के विरोध में गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग तीन घण्टे जाम
गड़खा/डोरीगंज(सारण)।गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग के समीप रामगढ़ा में ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह हत्या के विरोध में मुख्य मार्ग को 3 घंटे तक जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अवतार नगर और गड़खा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों ने आक्रोशित ग्रामीणों को उचित करवाई का आश्वासन दे समझा-बुझाकर शान्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ा गाँव स्व भगेरन राम के 40 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम उर्फ टीयाई मंगलवार को पड़ोस के गांव में काम करने गया था परंतु लौटा नहीं बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने शव को चवँर में देखा जिसके बाद स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग को रामगढ़ा मिर्जापुर पुल के समीप बीच सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दियाम ग्रामीणों का कहना था कि शराब माफियाओं ने हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को चवँर में फेंक दिया था। शव पर मारपीट की कई जगह निशान भी मौजूद थे। ग्रामीण अविलंब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।मुखिया प्रतिनिधि महेश राय, मुकेश राय, दरियापुर के जिला पार्षद मनीष तिवारी, थानाध्यक्ष रामयश राय, एएसआई अनिल कुमार शर्मा, शंकर दास सहित अवतार नगर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों को शान्त कराया।मृतक के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत 20 हजार एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार और अवतार नगर थानाध्यक्ष रामयश राय ने पीड़ित के परिजनों को दो हजार रूपये सहायता के रूप में दिये।
मृतक के भाभी ने 7 को बनाया नामजद अभियुक्त
हत्या के मामले में मृतक की भाभी कान्ति देवी ने जयकिशुन चौधरी , सिपाही चौधरी, बिन्दु चौधरी , विजय चौधरी, मुकेश चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, भोला चौधरी पर नामजद एफआइआर दर्ज करने हेतु अवतार नगर थाना में आवेदन दी है।दर्ज प्राथमिकी में मृतक के भाभी ने कहाकि जय किसुन चौधरी के पास मेरे देवर काम करते थे।पैसा मांगने पर नही देते थे।बुधवार को बुला काम करने ले गए।दोपहर जान मारकर साक्ष्य मिटाने की नियत से मिर्जापुर में मो मुसा के खेत में शव को फेक दिया था।पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही परन्तु सभी आरोपी फरार हैं।




Recent Comments