मढ़ौरा। अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा सह मढ़ौरा महोत्सव के तहत उच्च विद्यालय मढ़ौरा में बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडों से स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मढ़ौरा मदन मोहन साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । टॉस स्थानीय थाना की महिला दारोगा पूजा गुप्ता ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के मेधा प्रदर्शन का मौका दिया गया है । सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन देकर प्रतियोगिता को रोचक बनाए। मौके पर अनुमंडल कार्यालय स्टोनो बीरेंद्र चौधरी,  सारण जिला हैंडबॉल के सचिव शिक्षक संजय कुमार सिंह, बीआरसी मढ़ौरा शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, सौरभ कुमार सिंह, राजेश प्रजापति , सुनील द्विवेदी सहित अन्य थे। हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार एवम राजा कुमार सिंह रेफरी जबकि उच्च विद्यालय शिलहौरी के शिक्षक राजेश प्रजापति ने अंपायर की भूमिका का निर्वहन किया। स्कोरर बबलू कुमार पंडित रहे। फाइनल मुकाबला मशरक एवम पानापुर प्रखंड के बीच रोमांचक रहा मशरक प्रखंड 5 – 3 के अंतर से पानापुर पर जीत दर्ज कर विजेता बना। मैच में राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि कुमारी , पुष्पा कुमारी ,रीना कुमारी, आरती कुमारी के अलावे खुशी, रितिका ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ी समारोह के समापन पर 14 अप्रैल को समारोह में पुरस्कृत किए जायेंगे।